फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 cases resolved in jail Lok Adalat; relief for inmates.

Jhansi News: जेल लोक अदालत में 19 मामलों का निस्तारण, बंदियों को राहत

Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
19 cases resolved in jail Lok Adalat; relief for inmates.
झांसी। जिला कारागार में सोमवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बंदियों के 19 मामलों का पूर्ण और अंतिम रूप से निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी ने कारागार में जाकर कार्रवाई पूरी कराई।
विज्ञापन


एसीजेएम प्रतीक त्रिपाठी ने कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के मामलों की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की। उन्होंने जेल परिसर में ही बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। विचाराधीन बंदियों द्वारा स्वेच्छा से 30 दांडिक वादों में जुर्म स्वीकारोक्ति के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 10 प्रार्थना पत्रों और 9 दांडिक वादों का पूर्ण एवं अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इस निस्तारण से कुल 19 बंदियों को कानूनी राहत मिली। सचिव ईशा त्रिपाठी ने बताया कि जेलों में निरुद्ध छोटे और सुलह-समझौते योग्य अपराधों के बंदियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से ऐसी अदालतें आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन


त्वरित न्याय और भीड़ कम करने का प्रयास

जेल लोक अदालतों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इनका मुख्य लक्ष्य छोटे अपराधों में बंद बंदियों को जल्द न्याय दिलाना है। ये अदालतें सुलह-समझौते योग्य मामलों पर विशेष ध्यान देती हैं। इन प्रयासों से जेलों में बंदियों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सेवाओं की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed