फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तकनीकी क्षेत्र के 25 अभ्यर्थियों का हुआ चयन -City

तकनीकी क्षेत्र के 25 अभ्यर्थियों का हुआ चयन -City

Fri, 08 Mar 2019 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी क्षेत्र के 25 अभ्यर्थियों का हुआ चयन -City
फोटो..
विज्ञापन

तकनीकी क्षेत्र के 25 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- आईटीआई की चार ट्रेडों के छात्र-छात्राएं हुईं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें चार ट्रेडों के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।

प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि नोएडा में स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजी कंपनी फ्रिज, एलईडी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को तैयार करने का काम करती है। प्लेसमेंट के लिए कंपनी को आमंत्रित किया गया। इसमें इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक इंस्ट्रूमेंट, और इलैक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन के 50 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एचआर जुनैद अख्तर ने लिया, जिसमें 25 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की तरफ से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कंपनी की ओर से भुगतान दिया जाएगा। उसके उपरांत कंपनी में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed