फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   टोल प्लाजा पर रुपये मांगने पर विवाद

टोल प्लाजा पर रुपये मांगने पर विवाद

Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर रुपये मांगने पर विवाद
टोल प्लाजा पर रुपये मांगने पर विवाद
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी सागर हाइवे पर स्थित नदनवारा गांव के पास बने टोल प्लाजा पर विवाद थमते नजर नहीं आ रहे हैं। दो दिनों के अंदर दो विवाद सामने आए हैं।
सूचना पर सीओ ने पुलिस के साथ पहुुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात जब एक भाजपा नेता अपनी कार में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कर्मचारी ने पर्ची के लिए रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर टोल कर्मी एकत्रित हो गए और विवाद शुरू हो गया। वहीं शनिवार की दोपहर मोंठ से अपनी पुत्री की शादी के लिए आ रहे कुछ कार सवार जैसे ही टोल प्लाजा पहुंचे तो उन्होंने पर्ची कटाने के लिए रुपये देने के बाद जब उन्होंने पर्ची लेकर चलने लगे। इसी दौरान किसी बात पर दोनो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट कर दी। इसी दौरान कार सवारों के पीछे लड़की पक्ष के लोग बस में सवार होकर आ रहे थे। अपने साथियों को पिटता देख जब वह उन्हें बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी टोल कर्मचारियों का विवाद हो गया।
विज्ञापन


बीच बचाव के दौरान कुछ टोल कर्मी गिरकर चोटिल भी हो गए। सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र सिंह व मंडी चौकी इंचार्ज मशीद खान सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद की जांच की जा रही है, जिस पक्ष की ओर से तहरीर सौंपी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में टोल प्लाजा के अतेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। फ्री लाइन में निकलने को लेकर दो बार विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed