फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   उमा भारती,, किसान के आर्थिक विकास से नए-City

उमा भारती,, किसान के आर्थिक विकास से नए-City

Fri, 01 Sep 2017 08:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती,, किसान के आर्थिक विकास से नए-City
फोटो
विज्ञापन

एक एकड़ भूमि वाला किसान भी लखपति होगा
उमा भारती ने किसानों से किया जैविक खेती अपनाने का आह्वान
केन-बेतवा लिंक परियोजना से छह लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
किसान को क्या चाहिए? सिंचाई के लिए पानी, बिजली, सही समय पर खाद और उन्नतशील बीज। यह सब जब सरकार देगी तो किसान को दें तो एक एकड़ भूमि वाला किसान भी लखपति होगा। किसानों को जैविक खेती अपनाना चाहिए। केन-बेतवा लिंक परियोजना से छह लाख हेक्टेयर भूमि होगी। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कृषि मंडी भोजला में कृषि विज्ञान केंद्र भरारी द्वारा आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि किसान के आर्थिक विकास और उन्नति से ही नए भारत का निर्माण किया जाना संभव है। मिट्टी की सेहत के लिए जैविक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने, नई तकनीकी के साथ कृषि कार्य और उच्च पैदावार के बीजरोपण करने का किसानों का संकल्प लेना होगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना तैयार होने के बाद उसे ऋण लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। बुंदेलखंड का किसान हिंदुस्तान का सबसे समृद्ध किसान होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. पीके सोनी, डॉ. रमेश, अजय सोनी, डॉ. मुकेश चंद्र, दीपक कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी ने की। इस मौके पर विधायक राजीव सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश सिंह चौहान, संजीव श्रृंगीऋषि, एसडीएम वीर बहादुर सिंह, एसडी तिवारी उपस्थित थे। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed