फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ध्यानचंद: फाइल एक-City

ध्यानचंद: फाइल एक-City

Tue, 29 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
ध्यानचंद: फाइल एक-City
हैडिंग - भारत रत्न मिलने पर करेंगे धन्यवाद पदयात्रा
विज्ञापन

सब हेड - दद्दा की नगरी में ग्वालियर से चले पदयात्री तारक पारकर बोले
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पैदल चलो स्वास्थ्य रहो, नशा छोड़ो खेलों से जुड़ो नारे के साथ तिरंगा लहराते हुए ग्वालियर से चले पदयात्री तारक पारकर मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की नगरी में आए। उन्होंने अमर उजाला से कहा कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने के बाद वह दिल्ली से झांसी तक धन्यवाद पदयात्रा करेंगे।

बीते रविवार को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम से 61 वर्ष के तारक पारकर ने पदयात्रा शुरू की थी, जो खेल दिवस पर मंगलवार को दिन महानगर पहुंचे। मेजर ध्यानचंद के चित्र की टी शर्ट पहने और हाथ में तिरंगा लिए तारक का राजकीय इंटर कालेज पर स्वागत अशोक ध्यानचंद, इशरत हुसैन, अशोक सेन पाली आदि पूर्व खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत है और 35 वर्ष में लगभग 25 हजार किलोमीटर पदयात्रा कर चुके है। 1978 में मेजर ध्यानचंद से मुलाकात हुई थी। मेजर ध्यानचंद महान खिलाड़ी है और वह भारत रत्न के हकदार है। उन्होंने कहा कि देश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की जरूरत है। पदयात्रा दौरान वह ध्यानचंद स्टेडियम, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट और इसके बाद दद्दा की समाधि स्थल हीरोज ग्राउंड पहुंचे। यहां पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने पदयात्रा समाप्त की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed