फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आयुर्वेदिक कॉलेज का फिर मिलेगी मान्यता!-Dehat

आयुर्वेदिक कॉलेज का फिर मिलेगी मान्यता!-Dehat

Sun, 25 Jun 2017 07:59 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेज का फिर मिलेगी मान्यता!-Dehat
आयुर्वेदिक कॉलेज का लोगो
विज्ञापन

........................................
आयुर्वेदिक कॉलेज को फिर मिलेगी मान्यता!
सब हेड: स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में है हायर फैकल्टी की कमी
क्रासर
- एक जुलाई को साक्षात्कार होगा, जगह भरने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को इस सत्र की भी मान्यता मिलने की संभावना है। कॉलेज में सिर्फ एक हायर फैकल्टी की कमी चल रही है। उसके लिए एक जुलाई को साक्षात्कार होना है। इसके बाद शिक्षकों के सभी पद पूर्ण हो जाएंगे।
भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (सीसीआईएम) के मानक अनुसार आयुर्वेदिक कॉलेज में 14 विभागों 15 हायर फैकल्टी होनी चाहिए। मौजूदा समय में कॉलेज मेें काय चिकित्सा, मौलिक सिद्धांत, क्रिया शरीर, रचना शारीर, रस शास्त्र, बाल रोग, रोग निदान, अगद तंत्र, पंचकर्मा, शल्य, शालाक्य विभाग समेत 13 विभागों में हायर फैकल्टी है। सिर्फ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पिछले लगभग तीन साल से हायर फैकल्टी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। यह कमी पूरी करने की शर्त पर पिछले साल सीसीआईएम ने कॉलेज को मान्यता दी थी। इससे लगभग चार साल बाद कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो सकी थीं। इस सत्र की मान्यता के लिए सीसीआईएम की टीम ने मई में कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइब्रेरी में किताबों की संख्या, कक्षाएं, बिल्डिंग आदि मानक अनुसार मिली लेकिन हायर फैकल्टी की कमी फिर आड़े आ गई। निरीक्षण के बाद कॉलेज ने शासन को पत्र भेजकर कमी पूरी करने की मांग की। इस पर शासन ने एक जुलाई का साक्षात्कार का विज्ञापन जारी कर दिया। साक्षात्कार में हायर फैकल्टी का चयन कर कमी दूर होने की संभावना है।
विज्ञापन


जरूर मिलेगी मान्यता
कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में रिक्त चल रही एक हायर फैकल्टी की कमी दूर करने को एक जुलाई को इंटरव्यू होना है। चयन के बाद कॉलेज सीसीआईएम के सभी मानक पूर्ण कर लेगा। इस साल भी मान्यता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश चंद्र, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed