फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 houses were built on government land, notice given to only five

Jhansi News: सरकारी जमीन पर बने थे 18 मकान, नोटिस महज पांच को दिया

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
18 houses were built on government land, notice given to only five
- नोटिस के नाम पर अफसरों को गुमराह करते रहे संपत्ति विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के संपत्ति विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। विभाग के कर्मचारी सरकारी जमीन पर बने मकान स्वामियों को नोटिस देने के नाम पर अफसरों को गुमराह करते रहे। अफसरों ने जब फाइल तलब की, तो पता चला कि 18 अवैध कब्जेदाराें में से महज पांच कब्जेदारों को नोटिस दिया गया है। खुलासा होने पर अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। अब सभी मकानों को नोटिस जारी किया जाएगा।

लहरगिर्द में शनिवार को पूर्व उपसभापति और हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव द्वारा कब्जा की गई नगर निगम की 1.6 एकड़ भूमि पर बुलडोजर चला था। नगर निगम ने यहां पर पांच मकानों को ध्वस्त कराया था। इसके बाद अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने दस्तावेजों की जांच तो पता चला कि यहां करीब डेढ़ दर्जन मकान सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए हैं। मगर संपत्ति विभाग ने सिर्फ पांच मकानों को ही नोटिस जारी किया। संपत्ति विभाग का ये खेल सामने आने पर अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि किस मंशा से कर्मचारियों ने बाकी अवैध मकानों को नोटिस जारी नहीं किया है, इसकी जानकारी नहीं है। मगर अब सरकारी जमीन पर बने सभी मकानों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed