फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 hours after marriage, the bride and groom reached the police station, got separated due to caste and money dispute

Jhansi News: शादी के 18 घंटे बाद थाने जा पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जाति-पैसे के विवाद में हुए जुदा

Tue, 01 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
18 hours after marriage, the bride and groom reached the police station, got separated due to caste and money dispute

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना रक्सा के बसाई गांव में सात फेरे के साथ संपन्न हुई शादी सात दिन भी नहीं टिकी। शादी के सिर्फ 18 घंटे ही बीते, नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने जा पहुंचा। वर पक्ष ने दुल्हन पर 50,000 रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया तो दुल्हन का कहना था कि दूल्हे पक्ष ने जाति छिपाकर शादी रचाई। अब वह उनके साथ रहने के लिए राजी नहीं है। दो दिन तक थाने में परिजनों की पंचायत चलती रही, लेकिन रिश्ता बच नहीं सका। दोनों रिश्ता तोड़ने पर राजी हो गए।



बसाई गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत किसानी करता है। परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले युवक ने करैरा (मध्य प्रदेश) में समाज की लड़की के बारे में बताया था। करैरा जाकर वह लोग लड़की को पसंद कर आए। दुल्हन पक्ष के लोग 50,000 रुपये मांग रहे थे। उन लोगों ने शादी के पहले 20,000 रुपये नकद दिए थे। 27 जून को रक्सा के एक मंदिर में जयमाला के साथ सात फेरे हुए। दोनों घर आ गए। ससुराल आकर दुल्हन 50,000 रुपये नकद की मांग करने लगी।
विज्ञापन


उधर, दुल्हन पक्ष का कहना है कि धोखा देकर शादी की गई। वह लोग यादव हैं। वर पक्ष से पूछने पर उन लोगों ने खुद को यादव बताया था, जबकि उनकी जाति दूसरी है। ससुराल जाने के कुछ देर बाद ही यह बात मालूम चली। दुल्हन ने यह बात अपने भाई को बताई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद 28 जून को दोनों पक्ष रक्सा थाने जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष के परिजनों को भी बुलाया। दो दिन तक अलग-अलग पंचायत चलती रही। आखिरकार दूल्हा एवं दुल्हन साथ रहने को राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों रजामंदी से अलग हो गए। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने के बाहर जाकर रिश्ता तोड़ने की रजामंदी कर ली। दूल्हे के पिता का कहना है कि दुल्हन अपने भाई के साथ करैरा चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed