फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तेज हवाएं चलीं, तापमान गिरा

तेज हवाएं चलीं, तापमान गिरा

Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाएं चलीं, तापमान गिरा
तेज हवाएं चलीं, तापमान गिरा
विज्ञापन


झांसी। झांसी में शुक्रवार को फैनी तूफान का असर दिखा। सुबह से ही सामान्य से हल्की तेज हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फैनी तूफान अब उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में एक-दो दिन और इसका असर दिखाई देगा। बाद में मौसम पूर्व की तरह साफ हो जाएगा।

चक्रवाती तूफान फैनी की वजह से शुक्रवार को झांसी का मौसम बदला-बदला रहा। आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से पिछले दिनों की तुलना में वातावरण में गर्माहट कुछ कम रही। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि अब फेनी उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में एक-दो दिन बाद बुंदेलखंड में मौसम पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। इस बीच बुंदेलखंड में 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से अधिक हवाएं नहीं चलेंगी। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस के बढ़त अथवा कमी आने की संभावना है। रविवार से तापमान में फिर से उछाल आएगा और अधिकतम पारा 43 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है। चूंकि, यहां पर गेहूं की फसल कट चुकी है। ऐसे में तूफान की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वहीं, जिन किसानों ने फसलें नहीं काटी हैं तो एक-दो दिन नहीं काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed