{"_id":"5cbe1f75bdec2213e3056a43","slug":"171555963765-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम 2019- स्ट्रांग रूम की व्यवस्\nथाओं का परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम 2019- स्ट्रांग रूम की व्यवस् थाओं का परखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा
झांसी। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने भोजला गल्ला मंडी में बनाए गए चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने असंतोष जताया।
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए गंदगी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताई। अव्यवस्थित विद्युत तारों को सही ढंग लगाने को कहा। विद्युत ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे व उनकी मॉनिटरिंग की स्थिति की भी जानकारी ली। बैलेट यूनिट में बैलेट पेपर व वीवीपैट में वोटर स्लिप लगाने के कार्य में लगे राजस्व कर्मचारियों को अपना आईडी गले में लटकाने को कहा, ताकि कर्मचारी की आसानी से पहचान की जा सके।
लोकसभा चुनाव की सामान्य प्रेक्षक डा. रेणु एस फुलिया ने भी चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर एडीएम बी प्रसाद, एसडीएम गुलाब चंद्र राम आदि मौजूद रहे।