{"_id":"5babe1e4867a552c9418b3bc","slug":"171537991140-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के प्रदेश अध्यक्ष 28 को आएंगे-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के प्रदेश अध्यक्ष 28 को आएंगे-Cordination
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति गरमाएंगे सपा के प्रदेश अध्यक्ष
- तीन दिवसीय दौरे पर 28 को आएंगे झांसी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम 28 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह जालौन, झांसी और ललितपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा शुक्रवार को मऊरानीपुर के मेला जलविहार शामिल होंगे।
एमएलसी रमा निरंजन ने बताया कि शुक्रवार 28 सितंबर को निज निवास लखनऊ से सुबह आठ बजे रवाना होंगे और 11 बजे सर्किट हाउस उरई में रुकेंगे। पूंछ, एरच, इस्किल, गुरसराय, भस्नेह, पंडवाहा, स्यावरी में पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। शाम 6.45 बजे मऊरानीपुर के मेला जलविहार महोत्सव में शामिल होंगे। रात्रि में झांसी आएंगे। शनिवार की सुबह आठ बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 10 बजे ललितपुर के लिए रवाना होंगे। बबीना टोल प्लाजा, तालबेहट, बांसी, ललितपुर टोल, मसौरा चुंगी, मिर्चवारा में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 12.15 बजे महरौनी में होने वाले किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहां से चार बजे ललितपुर और शाम छह बजे झांसी के लिए रवाना होंगे। तीस सितंबर को सुबह सर्किट हाउस मेें पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दिन में 12 बजे जय एलवीएम के सामने विजय विवाह घर में कठैरिया समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दिन में ढाई बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
स्वच्छता के सिपाही का सम्मान
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने तोपखाना सदर बाजार में समाजसेवी सुधीर पाल कथूरिया का सम्मान किया। पार्षद दर्शन सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सुधीर पाल ने कैंट क्षेत्र के स्वच्छकार समाज के ठेका श्रमिकों को ईपीएफ, बीमा, चेक से वेतन की सुविधा दिलाई। वह स्वच्छता के सिपाही हैं। इस मौके पर चमन महरौलिया, सनी वाल्मीकि, सुरेश अहिरवार, बंटू वाल्मीकि मौजूद रहे।