फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब मैसेस दिखाकर जनरल टिकट पर होगी यात्रा-City

अब मैसेस दिखाकर जनरल टिकट पर होगी यात्रा-City

Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अब मैसेस दिखाकर जनरल टिकट पर होगी यात्रा-City
अब जनरल टिकट की भी ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन

मोबाइल पर मेेसेज दिखाकर कर सकेंगे यात्रा, क्रिस तैयार कर रहा एप
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रिजर्व टिकट की तरह अब जनरल टिकट भी ऑनलाइन बुक की जा सकेगी। बुकिंग का मेसेज मोबाइल पर आ जाएगा, जिसे दिखाकर यात्रा की जा सकेगा। किराए का भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड से की जा सकेगी। सेंटर ऑफ रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) इसके लिए एप तैयार कर रहा है।
रेल यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ जनरल टिकट लेने के लिए बुकिंग विंडो पर रहती है। कई बार टिकट लेने के चक्कर में यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे के इलाहाबाद जोन ने जनरल टिकट भी ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। सेंटर ऑफ रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) की ओर से झांसी मंडल अप्रैल से ‘यूटीएस ऑनलाइन ऐप’ लांच करने की तैयारी में है। इस व्यवस्था के तहत यात्री घर बैठे टिकट बना सकते हैं। भुगतान करने की सुविधा भी डेबिट व क्रेडिट कार्ड से दी गई है। अभी तक की व्यवस्था में टिकट बुक कराने के बाद स्टेशन पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) और काउंटर घर से प्रिंट लेने की अनिवार्यता से यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। इसी का नतीजा है कि इस सुविधा की ओर यात्रियों का रुझान अभी कम है। इसे देखते हुए रेलवे अब मेसेज से टिकट देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे बुक होगा टिकट
यात्री को गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सर्विसेज के लिए रजिस्टर्ड करना होगा। मोबाइल टिकट बुक करने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद एप में लॉग इन करेंगे। इसमें यात्रा टिकट, सीजन टिकट, यात्रियों की संख्या, सिंगलजर्नी क्लास, ट्रेन टाइप, पेमेंट टाइप, आर वॉलेट या अन्य का उल्लेख करना होगा। इसके बाद मोबाइल में एसएमएस मिलेगा। इसमें टिकट का विवरण और बुकिंग आईडी का उल्लेख मिलेगा। इस मेसेज को दिखाकर यात्रा की जा सकेगी। इसके अलावा एटीवीएम मशीन या बुकिंग कार्यालय से टिकट का प्रिंट निकालकर यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी खासी राहत
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। अप्रैल तक सुविधा झांसी मंडल में लागू होने की उम्मीद है। झांसी के साथ कई स्टेशनों पर भी सुविधा प्रारंभ होगी।
नीरज भटनागर, डीसीएम
झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed