फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव- आप ने किया नामांकन-City

चुनाव- आप ने किया नामांकन-City

Wed, 08 Nov 2017 08:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव- आप ने किया नामांकन-City
टैग - चुनाव
विज्ञापन

--------

फोटो
-----
भाजपा के सिंघल, बसपा के व्यास और ‘आप’ के नरेंद्र ने किया नामांकन
सब हेड: आम आदमी पार्टी के जुलूस में दिल्ली विधायक राखी बिड़लान व नरेश यादव आए
क्रासर
- महापौर पद के लिए अन्य प्रत्याशियों ने भी दाखिल किया पर्चा, भाजपा और बसपा ने नहीं निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल, बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र कुमार व्यास और आम आदमी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार झा, लोक जनशक्ति पार्टी के रामजी श्रीवास्तव, बुंदेलखंड क्रांति दल के रामकुमार अंकशास्त्री, निर्दलीय मुन्ना लाल, हमीद खां और संतोष कुमार सिमौलिया ने नामांकन किया। सभी प्रत्याशियों ने जहां गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर पर्चा दाखिल किया। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने शुभ मुहूर्त होने के कारण पर्चा तो दाखिल किया लेकिन जुलूस बाद में दूसरा सेट जमा करने के दौरान निकालने की बाद कही।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन जुलूस श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के गेट नंबर दो से शुरू हुआ, जो विभिन्न मार्गों से जीवनशाह होता हुआ श्री कुंजबिहारी मंदिर रोड पर पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ दिल्ली की विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान, विधायक नरेश यादव, आप की जिला संयोजक अर्चना गुप्ता, अमित गोयल, कैलाश कुशवाहा शामिल रहे। बीकेडी में नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक श्याम कुमार रहे।
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामजी श्रीवास्तव ने नामांकन जुलूस वीरांगना झलकारी बाई पार्क से जुलूस शुरू किया। वह नामांकन करने पहुंचे तो बीकेडी के स्वर्ण जयंती हाल में पहले से नामांकन चल रहा था, इस कारण उन्हें बाहर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक दिनेश यादव रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सौबीर सिंह यादव, पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश महाजन, जयराम महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी रामकुमार अंकशास्त्री ने नामांकन किया। उनके प्रस्तावक सत्येंद्र पाल सिंह रहे। निर्दलीय मुन्ना लाल, हमीद खां और ऑटो चालक यूनियन के संतोष कुमार सिमौलिया ने नामांकन पत्र जमा किया। जगदेव प्रसाद नामदेव ने दोबारा नामांकन किया।

67.35 लाख की प्रापर्टी
नरेंद्र कुमार झा के पास नकद 95 हजार, पत्नी के पास नकद 60 हजार, दो बेटियों के नाम 12 हजार रुपये है। इनका व्यवसाय रीयल एस्टेट का है। सोना 20 ग्राम, पत्नी के पास सोना दो सौ ग्राम, चांदी दो किलोग्राम, पत्नी के नाम मकान 25 लाख रुपये का है। एक्टिवा, बुलेट और इनोवा गाड़ी के मालिक हैं। उनके पास 67.35 लाख की संपत्ति है।


चार लोग अंदर जा सके
नामांकन के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रत्याशी समेत सिर्फ चार लोग स्वर्ण जयंती सभागार में अंदर जा सके। प्रत्याशी और उनके समर्थकों को मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed