फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव-कंप्यूटर से होंगे नामांकन-City

चुनाव-कंप्यूटर से होंगे नामांकन-City

Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव-कंप्यूटर से होंगे नामांकन-City
टैग- चुनाव
विज्ञापन

--------
अब कंप्यूटर से पूरी होगी नामांकन प्रक्रिया
झांसी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अबकी बार निकाय चुनाव में व्यवस्था की है कि कंप्यूटर पर नामांकन प्रक्रिया का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। कंप्यूटर पर फीडिंग हो जाने के बाद ही रसीद मिलेगी।
अभी तक नामांकन करने वाले प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा कर देते थे और रिटर्निंग आफीसर रिसीविंग दे देता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी हरीशंकर ने रिटर्निंग अधिकारियों को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि नामांकन प्रक्रिया कंप्यूटर में पूरी की जाएगी। उसमें दिए गए सभी बिदुंओं को भरने के बाद रसीद जनरेट होगी। यह रसीद प्रत्याशी को जरूर दी जाए। यदि किन्हीं कारणों से कंप्यूटर से रसीद जनरेट नहीं हो रही है तो मैनुअल रसीद दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव संबंधी जो हैंडबुक आप लोगों को दी गई है, यदि उसका अध्ययन अच्छी तरह से कर लिया गया तो फिर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन



तहसील से मिलेंगे नामांकन फार्म
झांसी। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए नामांकन फार्म तहसील से दिए जाएंगे। सदर तहसील के तहसीलदार सतीश चंद्र ने बताया कि झांसी, बरुआसागर और बड़ागांव से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को नामांकन पत्र खरीदने के लिए सदर तहसील आना पड़ेगा। तहसील में तीनों नगर निकायों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटर से नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
-------
रिटर्निंग आफीसर क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें
झांसी। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए सभी रिटर्निंग आफीसर को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसका नामांकन खारिज किया जाए। चुनाव प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी, इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसलिए गलतियां न हों इस बात का ध्यान रखा जाए। सभी आरओ लॉग इन पासवर्ड लेकर जाएं, क्योंकि बिना इसके कोई काम नहीं होगा। उन्होंने सभी रिटर्निंग आफीसर को क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र से किसी गड़बड़ी का फीडबैक मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जा सके। प्रत्याशियों के खर्च की सीमा का मूल्यांकन भी करें। इस मौके पर एडीएम विजय बहादुर, दीपक सक्सेना, एसीएम प्रदीप कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, डीआईओ आसिफ खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed