{"_id":"59a6d3674f1c1be5278b4825","slug":"171504105319-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृ त्\nत्\n-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृ त् त् -City
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
भाई को पढ़ाया, अब आईएएस बनने की तैयारी
कोंच के राज कुशवाहा को मिली थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
क्रासर
अमर उजाला फाउंडेशन से मिले हैं तीस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2016 में सफल जालौन जिले के कोंच निवासी राज कुशवाहा को तीस हजार रुपये मिले। राज ने कुछ पैसा अपने छोटे भाई की पढ़ाई में लगा दिया और बाकी बैंक में जमा कर दिया। वह आईएएस बनना चाहता है और बची रकम को वह उसी की तैयारी में खर्च करेगा।
जालौन जिले के कोंच कस्बा के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी राज के पिता प्रेम नारायण की गल्लामंडी में चाय की दुकान हैं। राज कुशवाहा अभी कक्षा 11 के छात्र हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2016 में हिस्सा लिया था। उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें 30 हजार रुपये छात्रवृत्ति में मिले थे। राज कुशवाहा ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाने का है। उनके पिता ने छात्रवृत्ति की धनराशि बैंक में जमा करा दी, ताकि कंपटीशन की तैयारी में उन्हें पैसे की कोई कमी न हो पाए। कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी राज ने बताया कि छात्रवृत्ति का थोड़ा पैसा उसने छोटे भाई अंकित की ट्यूशन फीस में खर्च किया है। वह भी पढ़ने में काफी होशियार है।
राज के पिता प्रेम नारायण कुशवाहा ने बताया कि जब छात्रवृत्ति मिली, तो पूरा परिवार उत्साहित हो उठा। मनोबल बढ़ा और लगा कि हमारा बच्चा आगे कुछ करेगा। सभी पढ़ने वाले बच्चों को इसी तरह से छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए। क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती है।