फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   168.10 crore sanctioned for road construction.

Jhansi News: सड़क निर्माण के लिए 168.10 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 23 Aug 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
168.10 crore sanctioned for road construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। हमीरपुर-राठ-गरौठा-गुरसराय-झांसी मार्ग के निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। सड़क की बढ़ी हुई लागत के कारण पूर्व में स्वीकृत बजट के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब शासन ने पुनरीक्षित बजट 168 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस संबंध में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत जारी है। इसके अलावा इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए प्रमुख सचिव राजेश चौहान से भी चर्चा की गई। बताया कि इस कार्य के लिए पूर्व में 155 करोड़ रुपये की मूल स्वीकृति प्रदान की गई थी। सड़क निर्माण की लागत बढ़ने के कारण पुनरीक्षित एस्टीमेट तैयार किया गया, जिसके बाद अब इसकी लागत बढ़कर 168 करोड़ रुपये हो गई है। वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। गरौठा क्षेत्र का राठ, गुरसराय और झांसी सहित आसपास के क्षेत्रों से संपर्क और सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed