फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   165 seat jabardast fighting panchayat election

पंचायत चुनाव : सामान्य वर्ग की 165 सीटों पर होगा जबरदस्त मुकाबला

Sun, 07 Mar 2021 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
165 seat jabardast fighting panchayat election
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान ग्राम पंचायतों की कुल 165 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने पर इन सीटों पर जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। यह सीटें सभी वर्गों के लिए खुली रहेंगी लिहाजा, यहां एक-एक वोट की जबरदस्त खींचतान होगी। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को गांव की अंदरूनी राजनीति साधने के साथ ही जातिगत वोट भी जुटाने होंगे।
विज्ञापन

चक्रानुक्रम आरक्षण के मुताबिक पूरे जनपद में 165 सीटें सामान्य वर्ग को आरक्षित की गई हैं। इनमें बड़ागांव ब्लॉक में 15, बंगरा में 20, मोंठ में 22, बामौर में 23, चिरगांव में 20, गुरसराय में 25, मऊरानीपुर में 23 एवं बबीना ब्लॉक में 17 सीटें सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। इन सीटों पर किसी भी जाति का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा। इस बार जिन सीटों को सामान्य के लिए आरक्षित किया गया उनमें सांसद का गोद लिया गांव सरवां, विधायक जवाहरलाल राजपूत का गांव भरोसा, विधायक राजीव सिंह पारीछा का गांव पारीछा के अलावा देवरीसिंहपुरा, सकरार, घुराट, ककरबई, इस्किल बुजुर्ग, बछेह, टहरौली किला, टहरौली खास जैसी खास ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

यह हैं सीटों का ब्योरा
ब्लॉक बबीना में सिमरावारी, बबीना रूरल, घिसौली, राजापुर, सिजवाहा, सरवां, ठकुरपुरा, खजराहाबुजुर्ग, मथुरापुरा, हीरापुर, मानपुर, बडौरा, गुवावली, सिमिरिया, पुनावलीकलां, सफा, गुढ़ा। ब्लॉक मऊरानीपुर में बड़ागांव, अक्सेव, बख्तर,कोटरा, चकारा, रोरा, बुखारा, वीरा, बसरिया, बचेरा, स्यावनी खुर्द, सिजारीखुर्द, नयागांव, मैलोनी, हरपुरा, गढवां, रेवन, टकरोली, कदौरा, ढिमलोनी, चितावद, मडवा, बेरबई। ब्लॉक गुरसराय में टहरौली किला, चैकरी, गुढ़ा, टहरौली खास, ढुरवई, शाहपुराखुर्द, इटौरा, धबारी, गोरपुरा, मढ़ा, बगरौनी, महेबा, पंडवाहा, रनयारा, तुर्कालहचूरा, इमलौटा, जसवंतपुरा, लौड़ी,खेरी, बिजौरा, पसराई, बंगरा, गढ़ीकरगांव, सिलोरी, अतरौली। ब्लॉक चिरगांव में चिरगांवदेहात, बमनुआ, कुम्हरिया, उजयान, लुहरगांवघाट, बारीबुजुर्ग, करकोस, थमनाखुर्द, मोडकलां, रौरा, थवारा, गुलारा, सितौरा, लुधियाई, पिपरा, चंदवारी, मियांपुर, पचार, नंदसिया, नांदखास। ब्लॉक बामौर में ककरबई, अस्ता, ढुरखुरू, घटियारी, खलार, बछेह, भदरवारा बुजुर्ग, पथरेड़ी, गेंदाकबूला, भदरवारा खुर्द, शमशेरपुरा, बिलाटी खेत, सुट्टा, अहरौरा, टेहरका, जौरी, खरका, बिलाटी करके, वरौरा, सरसेड़ा, हीरानगर, गोंती, अचैसा। ब्लॉक में मोंठ-साकिन, पूंछ, भरोसा, धौरका, बड़ोखरी, पुलिया, फतेहपुर, अटा, सिकंदरा, भुजौंद, अमरौख, जौरा, बसोवई, बुढेराघाट, सेना, काड़ौर, मडोराखुर्द, बहादुरपुर, वरनाया, अटरिया, खिल्ली झांसी, इमिलिया, अमगांव। ब्लॉक बंगरा में सकरार, देवरीसिंहपुरा, घुराट, रजपुरा, खिसनीबुजुर्ग, बम्हौरी सुहागी, बिजरवारा, मगरवारा, जावन, बिजना, कगर, विजयगढ़, भटा, बुढ़िया बम्हौरी, सिजारो, कुआगांव, इमिलिया, हाटी, सेवारा, राजगिर। ब्लॉक बड़ागांव में पारीछा, पालर, गढ़मऊ, परवई, दिगारा, दौन, घुघुवा, रूदकरारी, हरपुरा, फटेराबरूआसागर, लकारा, जवा, परसर, टांकोरी, लेवा ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed