फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1,632 children who received the first dose lagged behind for the MR-2 dose.

Jhansi News: पहली डोज में आगे, एमआर-2 में पीछे रह गए 1632 बच्चे

Tue, 22 Sep 2026 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
1,632 children who received the first dose lagged behind for the MR-2 dose.
नीरज वर्मा
विज्ञापन

झांसी। जिले में बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत तो लक्ष्य के आसपास या उससे आगे हो रही है, लेकिन अगली खुराकों तक पहुंचते-पहुंचते बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में एएनएम की कमी भी टीकाकरण की रफ्तार प्रभावित कर रही है।
अगस्त की नियमित टीकाकरण रिपोर्ट में बीसीजी का कवरेज 100.26 फीसदी रहा, जबकि एमआर-2 तक पहुंचते-पहुंचते यह घटकर 91.07 फीसदी रह गया। यानी लक्ष्य के मुकाबले 1632 बच्चे एमआर-2 का टीका नहीं लगवा सके।
विज्ञापन




बीसीजी में लक्ष्य से अधिक, आगे घटता गया कवरेज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अगस्त में बीसीजी के लिए 19,375 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष 19,424 बच्चों को टीका लगाया गया। इसका कवरेज 100.26 फीसदी रहा। इसके बाद पेंटावैलेंट-1 में कवरेज घटकर 96.17 फीसदी और पेंटावैलेंट-2 में 94.65 फीसदी रह गया। ओपीवी-3 का कवरेज भी 94.65 फीसदी रहा। एमआर-1 में 95.29 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ, जबकि एमआर-2 में यह और घटकर 91.07 फीसदी रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमआर-2 में 1632 बच्चे पीछे
एमआर-2 के लिए अगस्त तक 18,275 बच्चों का लक्ष्य था। इनमें से 16,643 बच्चों को ही टीका लगाया जा सका। लक्ष्य और उपलब्धि के बीच 1632 बच्चों का अंतर रहा। इससे साफ है कि टीकाकरण की शुरुआती खुराक लेने वाले सभी बच्चे अगली खुराकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मोंठ में सबसे कम, बड़ागांव-बबीना में लक्ष्य से अधिक
ब्लॉकवार आंकड़ों में भी एमआर-2 के कवरेज में बड़ा अंतर सामने आया है। मोंठ में इसका कवरेज महज 76.27 फीसदी रहा। मऊरानीपुर में 85.12, चिरगांव में 87.31 और गुरसराय में 89.21 फीसदी बच्चों को एमआर-2 का टीका लगा। वहीं बबीना में कवरेज 110.57 और बड़ागांव में 112.90 फीसदी दर्ज किया गया।
इस तरह मोंठ और बड़ागांव के बीच एमआर-2 के कवरेज में 36.63 प्रतिशत अंक का अंतर है। स्वास्थ्य विभाग के लिए कम कवरेज वाले क्षेत्रों में एएनएम की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान और उनका फॉलोअप करना चुनौती है।


टीकाकरण एक नजर में
टीका
लक्ष्य
उपलब्धि
कवरेज
बीसीजी 19,375
19,424
100.26%
पेंटावैलेंट-1
19,375
18,632
96.17%
पेंटावैलेंट-2
19,375
18,338
94.65%
ओपीवी-3
19,375
18,338
94.65%
एमआर-1
19,375
18,463
95.29%
एमआर-2
18,275
16,643
91.07%
स्रोत : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
वर्जन
जिन क्षेत्रों में एएनएम की कमी के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है, वहां नजदीकी क्षेत्र से एएनएम भेजी जाएंगी। यह व्यवस्था जल्द पूरी कर टीकाकरण की गति बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. शिशिर पुरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed