फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   162 unemployee found employment

162 बेरोजगारों के स्वरोजगार का होगा सृजन

Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
162 unemployee found employment
झांसी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत जिले में 162 लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदकों का चयन कर लिया गया है। उद्योग विभाग द्वारा फाइलें बैंकों को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

पीएमईजीपी के तहत सेवा क्षेत्र में दस लाख और उद्योग क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत ऋण हासिल कर सकता है। इसके लिए आठवीं कक्षा पास होना जरूरी होता है। लिए गए ऋण पर सरकार की ओर से भारी भरकम सब्सिडी दी जाती है। सामान्य वर्ग के लोगों को ऋण 15 और आरक्षित वर्ग के लोगों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में यह सब्सिडी दस फीसदी अधिक दी जाती है। यानी कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी की राशि 25 और 35 प्रतिशत हो जाती है।
विज्ञापन

योजना के तहत इस साल उद्योग विभाग द्वारा 162 लोगों का चयन किया गया है, जिन्हें दो लाख से लेकर पच्चीस लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सर्वाधिक आवेदक आटा चक्की, मसाला उद्योग, मूर्ति कला, टेंट हाउस, अगरबत्ती उद्योग, शिल्प कला उद्योग से संबंधित रहे। उद्योग विभाग के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आवेदकों की फाइलें बैंकों को भेजी जा रही हैं। योजना के तहत चयनित हुए आवेदकों को उनके द्वारा लिए गए ऋण पर एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक इकाई से कम से चार लोगों के रोजगार का प्रबंध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास
उद्योग विभाग द्वारा ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। यहां की मुख्य सड़क को चौड़ा किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनेगा और दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से 85 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। काम की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम को सौंपी गई है। बरसात के बाद मौके पर काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed