{"_id":"5cc4bd7ebdec22073d798503","slug":"161556397438-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई, चना, मसूर के दो क्रय केंद्र जल्द खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राई, चना, मसूर के दो क्रय केंद्र जल्द खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई, चना, मसूर के दो क्रय केंद्र जल्द खुलेंगे
झांसी। जनपद में राई, चना, मसूर के दो क्रय केंद्र जल्द खुलेंगे। इसमें से एक झांसी और दूसरा गरौठा तहसील में खोला जाएगा। भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत से हुई पीसीएफ प्रबंध निदेशक की बातचीत के बाद दो-तीन दिन में खोलने की बात कही गई है।
विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि तीन महीने ही राई, चना, मसूर की खरीद की जाती है। बीते दो अप्रैल से क्रय केंद्र खुलने थे मगर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से 25 दिन से अधिक बीत चुके हैं। केंद्र न खुलने से किसानों को परेशानी हो रही है। वह फसल नहीं बेच पा रहे हैं या कम दाम में बाजार में बेचने को मजबूर हैं। इस संबंध में उन्होंने पीसीएफ प्रबंध निदेशक से बात की और जल्द से जल्द क्रय केंद्र खुलवाने को कहा। प्रबंध निदेशक ने उन्हें बताया कि दो-तीन दिन के अंदर ही झांसी और गरौठा तहसील एक-एक क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे। विधायक ने अन्य स्थानों पर भी जल्द से जल्द क्रय केंद्र खुलवाने की बात प्रबंध निदेशक से कही, ताकि किसानों को परेशानी न हो।