{"_id":"5cc36395bdec220755416a9f","slug":"161556308885-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी पटरी से उतरी, थमी ट्रेनों की रफ्तार
झांसी। रेल मंडल के ग्वालियर सेक्शन के बिरला नगर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात 2.25 बजे खाली मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटना से अप और डाउन ट्रैक ठप पड़ गया। इन मार्गों पर दौड़ रहीं ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। मौके पर पहुंची दुर्घटना राहत वाहन से वैगनों को पटरी पर रखने का काम शुरू किया। झांसी से आगरा की तरफ जाने वाली ट्रेनें छह घंटे और आगरा से झांसी आने वाली गाड़ियां साढ़े आठ घंटे बाद गति पकड़ सकी। दुर्घटना के कारण दस ट्रेनों को निरस्त और कई को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। ट्रेनों के विलंब होने से यात्री परेशान रहे।
बृहस्पतिवार की रात एक स्पेशल खाली मालगाड़ी आगरा से झांसी (अप ट्रैक) की तरफ आ रही थी। रात 2.25 बजे के करीब जब मालगाड़ी ग्वालियर सेक्शन के बिरलानगर स्टेशन के नजदीक दौड़ रही थी। इसी बीच झटके से चार वैगन पटरी से उतर गए। इससे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से अप और डाउन ट्रैक का यातायात ठप पड़ गया। इससे दोनों ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। इधर, दुर्घटना की खबर से मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम एके मिश्रा समेत अन्य कई अधिकारी दुर्घटना राहत वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की देखरेख में वैगनों को हटाकर पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। सबसे पहले सुबह 8.05 बजे डाउन ट्रैक का यातायात चालू किया गया। डाउन ट्रैक चालू होने पर झांसी से आगरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को निकालना शुरू कर दिया गया। इसके बाद 10.40 बजे अप ट्रैक को चालू किया जा सका। सबसे पहले अप ट्रैक से नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को झांसी लाया गया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के इंतजार यात्रियों का बुरा हाल हो गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीआरएम के आदेश पर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
देरी से आईं यह ट्रेनें
दुर्घटना के कारण आगरा से झांसी की तरफ आने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 11 घंटे, 11058 अमृतसर मुंबई दादर एक्सप्रेस 11 घंटे, 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 22416 नई दिल्ली विशाखापटनम एक्सप्रेस दो घंटे, 2002 शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, 12708 संपर्क क्रांति तीन घंटे की देरी से आईं। इसी तरह, झांसी से आगरा की तरफ जाने वाली केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, बरेली इंदौर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस विलंब से आईं।
विज्ञापन
यह ट्रेनें हुईं निरस्त
दुर्घटना के कारण झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर, आगरा-कैंट-झांसी पैसेंजर, ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, भिंड-ग्वालियर पैसेंजर, झांसी-इटावा एक्सप्रेस, भिंड-इटावा एक्सप्रेस निरस्त रहीं। ट्रेन नंबर 22456 कालका सांई नगर शिर्डी एक्सप्रेस, 22458 नांदेड एक्सप्रेस, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। साथ ही, 22416 नई दिल्ली विशाखापटनम एक्सप्रेस, 12708 हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस, 12630 हजरत निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस, 12618 मंगला एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशन से तीन घंटे की देरी से रवाना किया गया।
ताज एक्सप्रेस आगरा से लौटी
दुर्घटना के कारण नई दिल्ली से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस को आगरा स्टेशन से ही वापस कर दिया गया। इस ट्रेन के झांसी न आने से सभी आरक्षित यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। साथ ही दिल्ली की तरफ जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
50 यात्रियों ने निरस्त कराए रिजर्वेशन
दुर्घटना के कारण देरी से आईं ट्रेनों से जाने वाले 50 से अधिक यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त करा लिए। टिकट निरस्त कराने के लिए आरक्षण कार्यालय में लंबी कतार लगी रही। साथ ही डिप्टी एसएस (वाणिज्य) ने आरक्षित टिकट के कई यात्रियों को दूसरी ट्रेन से जाने के लिए परमिट किया।