फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चंडीगढ़ में बीयू का रहा जलवा-CTY

चंडीगढ़ में बीयू का रहा जलवा-CTY

Tue, 05 Feb 2019 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बीयू का रहा जलवा-CTY
चंडीगढ़ में बीयू का रहा जलवा
विज्ञापन

झांसी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक से पांच फरवरी तक आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच प्रतियोगिताओं में स्थान पाकर बीयू का नाम रोशन किया। वहीं, स्किट की टीम ने लगातार दूसरी बार शानदार मंचन करते हुए अपना स्थान बरकरार रखा।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई पांच दिवसीय प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक एवं ललित कला प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बीयू की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रेखा वर्मा ने बताया कि छह प्रतिस्पर्धाओं में पांच में बीयू को स्थान मिला है। गजेंद्र सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता में पहला और मेहंदी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, नरेंद्र प्रजापति ने क्ले मॉडलिंग में तीसरा स्थान, शिवम राजपूत ने कार्टूनिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया। स्किट में बीयू ने तीसरा स्थान में प्राप्त किया। स्क्टि टीम में आशुतोष द्विवेदी, प्रज्ञा सिंह राजपूत, कोमल समसेरिया, भारत आजाद एवं सत्यपाल, आयुष शर्मा ने प्रतिभाग किया था। जबकि, प्रीतम कुमार, भरत प्रताप सिंह ने सहायक के रूप में सहभागिता की। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने सभी प्रतिभागियों को जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed