{"_id":"5c575756bdec2213dd6db3a9","slug":"161549227862-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे दुर्घटना राहत वाहन में लगेगा वी-सेट, देखी जा सकेगी बचाव कार्य की लाइव कवरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे दुर्घटना राहत वाहन में लगेगा वी-सेट, देखी जा सकेगी बचाव कार्य की लाइव कवरेज
Mon, 04 Feb 2019 03:34 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल प्रशासन ने दुर्घटना राहत वाहन में वी-सेट सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। इस सिस्टम से रेल हादसों में बचाव कार्य की लाइव कवरेज देखी जा सकती है। सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े इस सिस्टम का इंतजाम जल्द होगा।
रेल ट्रैक पर दुर्घटना के बाद ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में रेल प्रशासन हर संभव प्रयास करता है कि ट्रैक को जल्द क्लीयर किया जा सके। किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए ब्रेक डाउन टीम (दुर्घटना राहत वाहन) हर समय तैयार रहती है। दुर्घटना के समय हर अधिकारी का मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। दिल्ली से आए कंपनी के अधिकारी लैपटॉप पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उक्त प्रणाली का डिमोस्ट्रेशन (प्रदर्शन) कर दिखाया था।
इस कारण रेल प्रशासन ने दुर्घटना राहत वाहन में वी-सेट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस प्रणाली को रेल-टेल इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ा जाना है। इसकी मदद से रेलवे बोर्ड, डीआरएम से लेकर सभी अधीनस्थ अधिकारी रेलवे इंटरनेट पर दुर्घटना स्थल पर चल रहे कार्य को लाइव देख सकते हैं। स्थितियों के हिसाब से अधिकारी एक स्थान पर बैठकर दुर्घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों को प्रोत्साहित कर सकते हैं।