फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जन्माष्टमी की खबर-City

जन्माष्टमी की खबर-City

Wed, 16 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी की खबर-City
अजन्मा के जन्मोत्सव पर झूमे मतवाले
विज्ञापन

सब हेड: मंदिरों और घरों में श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
क्रासर
रात 12 बजे हुआ जन्म पूजन, आरती हुई, शंख बजे, जयकारे लगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
परमात्मा का पृथ्वी पर अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महानगर में धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म पूजन हुआ मतवाने भक्तों धार्मिक गीतों की धुनों पर नाचने लगे। घरों व मंदिरों में लोगों ने मंगलवार रात बारह बजे श्रद्धापूर्वक भगवान का जन्म पूजन किया। भगवान की आरती हुई, शंख, घंटे बजे, आतिशबाजी हुई और जयकारे लगे।
समस्त कृष्ण मंदिरों में दिन भर गुब्बारों से सजावट की गई और फूल बंगला सजाया गया। शाम होते ही भजन कीर्तन और बधाइयां गाने का क्रम शुरू हो गया। रात आठ बजे से वैदिक मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने पंचामृत से भगवान कृष्ण के विग्रह का अभिषेक, श्रृंगार किया गया। मध्य रात 12 बजे शंख घंटे, घड़ियाल की ध्वनि पर जन्मोत्सव आरती हुई। इस दौरान भगवान के बाल रूप के दर्शन के लिए लोगों का तांता मंदिरों में लगा रहा। इस्कॉन मंदिर, बिसाती बाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर, रघुनाथ जी महाराज मंदिर, मानिक चौक स्थित मोहन लाल जी के मंदिर, लक्ष्मण गंज स्थित कृष्ण मंदिर सहित सभी मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

मंदिरों को भी आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। वहीं मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ी झांकियों के साथ भारत माता की झांकियां भी सजाई गई। इस दौरान जगह-जगह भंडारा और प्रसाद वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed