फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समस्या- ग्वालियर रोड क्रासिंग पर लगा एक घंटे जाम-City

समस्या- ग्वालियर रोड क्रासिंग पर लगा एक घंटे जाम-City

Fri, 28 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
समस्या- ग्वालियर रोड क्रासिंग पर लगा एक घंटे जाम-City
फोटो
विज्ञापन


ग्वालियर रोड क्रासिंग एक घंटे तक ‘ब्लाक’
रेलवे ने बिना पूर्व सूचना के पटरियां उतारने के लिए रोका रास्ता
सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे, फाटक खुलने के बाद जाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार की शाम लगभग 4.45 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग का फाटक एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस बीच सैकड़ों वाहन फंसे रहे। रेलवे की टीम ने ऐसा मालगाड़ी पर लदी पटरियां उतराने के लिए किया था। ग्वालियर रोड क्रासिंग के आसपास लगभग पांच किलोमीटर पटरियां बदली जानी हैं। एक घंटे बाद फाटक तो खुल गया पर ट्रैफिक सामान्य होने में 15 मिनट लग गए।
पटरियां उतारने के लिए रेलवे ने 4.30 बजे से 5.50 बजे तक का ब्लाक लिया था, लेकिन इसकी सूचना पहले से सार्वजनिक नहीं की। इस कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। क्रासिंग गेट के काफी पीछे खड़े लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि गेट इतनी देर से बंद क्यों है। एक घंटे से ज्यादा समय तक यही स्थिति बनी रही। बाद में जाम खुलवाने के लिए आरपीएफ को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मालूम हो कि यहां सामान्य दिनों में ही क्रासिंग का फाटक होने से जाम लग जाता है। पुलिस चौकी सामने है पर वहां पुलिस वाले आराम फरमाते रहते हैं। इस रोड पर यातायात का दबाव दिन भर बना रहता है। कई शिक्षण संस्थान, कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र इसी रोड पर हैं। इस क्रासिंग से रोज पचास ट्रेनें गुजरती हैं। इस दौरान 24 में लगभग 14 घंटे क्रासिंग के फाटक बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए बदली जा रही पटरियां
20 नवंबर 2016 को तड़के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे के बाद झांसी-कानपुर ट्रैक की पटरियों पर सवाल उठ रहे हैं। मशीनों से की जांच में भी कई सेक्शनों में पटरियां स्पीड से ट्रेनें दौड़ाने में सुरक्षित नहीं पाई गईं थीं। इस वजह से झांसी-कानपुर के बीच 60 किलोमीटर पटरियां बदली जा रही हैं। शुक्रवार को नई पटरियों को ट्रैक के बगल में उतारा गया। इस काम में 50 कर्मचारी लगाए गए थे। लोगों का इस तरह पटरी उतरते देखना कौतूहलभरा रहा।

तीन दिन रात 10 से सुबह 5 तक बंद रहेगी क्रासिंग
ग्वालियर रोड स्थित क्रासिंग पर 29 जुलाई से 31 जुलाई तक नई सड़क बनाने का काम होगा। इस दौरान रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। वाहन चालक शहर के अंदर प्रवेश और बाहर जाने के लिए आईटीआई अंडर ब्रिज और दतिया गेट रेलवे क्रासिंग का रास्ता अपना सकते हैं।


फोटो
इंतजार में हो गया बुरा हाल
मैं जरूरी काम से शहर जा रहा था। क्रासिंग बंद होने से जाम के बीच में फंस गया। जाम खुलने में लग रहे वक्त को गुजारने में बुरा हाल हो गया।
शुभम बनर्जी, इंद्रपुरी कॉलोनी।

फोटो
जरूरी हो गया है ओवरब्रिज
मैं अक्सर ग्वालियर रोड क्रासिंग में जाम में फंस जाता हूं। यहां लगने वाले जाम से हर व्यक्ति बेहाल है। क्रासिंग पर अब ओवर ब्रिज बनना बहुत जरूरी हो गया है।
सुनील सिंह, सदर बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed