फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सगे भाई आए करंट की चपेटमें, एक की मौत

सगे भाई आए करंट की चपेटमें, एक की मौत

Mon, 03 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
सगे भाई आए करंट की चपेटमें, एक की मौत
दो भाई आए करंट की चपेट में, एक की मौत
विज्ञापन

- जखौरा थाने के ग्राम सांकरवार खुर्द की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रविवार को जखौरा थानांतर्गत सांकरवारा खुर्द गांव में घर के बाहर लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में आ रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो सगे भाई घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर सांकरवारा खुर्द निवासी महेश पुत्र सुखलाल घर से बाहर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान घर के बाहर से निकले हाइटेंशन लाइन का खंभे में आ रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। चीखपुकार सुन महेश का सगा भाई सुरेंद्र उसे बचाने को दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरेंद्र का इलाज चल रहा है। मृतक के चचेरे भाई जगभान पुत्र भागीरथ ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। गांव वालों ने हाईटेंशन लाइन वहां से निकालने का पहले भी विरोध किया था।
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत
ललितपुर। शनिवार की शाम को नाराहट थानांतर्गत डोंगराकलां गांव में बीमारी से परेशान महिला ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार रूपा पत्नी महताब यादव उम्र (35) साल शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान रूपा ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद भतीजी अंजली जब घर पहुंची तो देखा कि रूपा की हालत खराब हो रही है। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिरधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि रूपा को पिछले दो सालों से पेट में दर्द की शिकायत थी। डाक्टरों को दिखाने पर उन्होंने बच्चेदानी में कैंसर बताया और ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। जिससे वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed