फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 coaches will be increased from tomorrow in fourteen trains

चौदह ट्रेनों में कल से बढ़ जाएंगे 16 कोच

Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
16 coaches will be increased from tomorrow in fourteen trains
झांसी। पर्वों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ा रहा है। इसके तहत झांसी और ललितपुर से गुजरने वाली 14 ट्रेनों में अस्थाई तौर पर एक- एक कोच बढ़ा दिए जाएंगे। आठ ट्रेनों में स्लीपर, चार ट्रेनों में एसी थ्री टियर तथा दो ट्रेनों में एक एसी चेयर कार और एक चेयर कार कोच लगाने की रेलवे ने अस्थाई व्यवस्था की है। यह व्यवस्था रविवार 10 अक्तूबर 2021 से सात जनवरी 2022 तक रहेगी।
विज्ञापन

ग्वालियर से चलने वाली 01107 अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 10 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक जबकि बनारस से चलने वाली 01108 डाउन में 11 अक्तूबर से एक जनवरी 2022 तक स्लीपर का एक कोच लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 04185 डाउन ग्वालियर बरौनी मेल में ग्वालियर से 10 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक व 04186 अप में बरौनी से 11 अक्तूबर से एक जनवरी 2022 तक, मथुरा- हावड़ा के बीच चलने वाली 02178 डाउन में 11 अक्तूबर से तीन जनवरी 2022 तक एवं 02177 अप में 15 अक्तूबर से सात जनवरी 2022 तक स्लीपर का एक कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार आगरा कैंट- हावड़ा के बीच आगरा कैंट से चलने वाली 04976 डाउन में 14 अक्तूबर से छह जनवरी 2022 तक व हावड़ा से चलने वाली 04975 अप में 12 अक्तूबर से चार जनवरी 2022 तक स्लीपर के एक कोच लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 01106 डाउन झांसी कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में 15 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक तथा 01105 अप कोलकाता झांसी में 17 अक्तूबर से दो जनवरी 2022 तक एसी थ्री टियर का एक कोच लगाया जाएगा। झांसी से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली 01803 डाउन झांसी लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर से एक जनवरी 2022 तक तथा 01804 अप लखनऊ जंक्शन झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक एक एसी चेयर कार और एक चेयर कार कोच लगाए जाएंगे जबकि प्रयागराज और डा. अंबेडकर नगर के बीच चलने वाली 04116 अप में प्रयागराज से 10 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक तथा अंबेडकर नगर से चलने वाली 04115 डाउन में 11 अक्तूबर से एक जनवरी 2022 तक एसी थ्री टियर का एक कोच लगाया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed