फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मिलावटी शराब बेचने वाले पुलिस के निशाने पर

मिलावटी शराब बेचने वाले पुलिस के निशाने पर

Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी शराब बेचने वाले पुलिस के निशाने पर
मिलावटी शराब बेचने वाले पुलिस के निशाने पर
विज्ञापन

झांसी। जिले में मिलावटी शराब बेचने वाले पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने अलग अलग मामलों में छह को पकड़ा है। इन आरोपियों से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। फरार चार आरोपियों के सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिस पर पुलिस की टीमों ने मध्य प्रदेश के जिलों में दबिशें दीं हैं। फरार आरोपी ही जिले में मिलावटी शराब बड़े पैमाने पर तैयार करा रहे थे। स्वॉट व कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
3 जून को कोतवाल संजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने अपनी टीम के साथ नारायण बाग तिराहा के पास शमशान घाट वाले रास्ते पर दबिश दी थी। यहां से सदर बाजार के सिमराहा निवासी तार राय को दबोचने के साथ ही बड़ागांव गेट बाहर मैरी तिराहा के एक मकान में दबिश देकर मनोज कुमार कुशवाहा और तालपुरा निवासी रवि को पकड़ा था। जबकि मौके से जिला निवाड़ी के थाना सेंधरी स्थित देवरी गांव निवासी जीवन राय, रामू राय, आकाश राय और कोतवाली के सामने कस्तूरी होटल वाली गली निवासी प्रदीप ओमहरे राय भाग निकले थे। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद पता चला था कि चारों फरार आरोपी ही अवैध धंधा कराते थे। नकली शराब बनाकर झांसी, कानपुर समेत मध्य प्रदेश के जिलों मेें बेची जाती थी। लंबे समय से यह अवैध धंधा चल रहा था। पूछताछ में फरार आरोपियों के भी सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पता चला है कि चारोें मध्य प्रदेश के एक जिले में छिपे हैं। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ में झांसी के और भी अवैध कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जिस पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नकली शराब बनाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वॉट व कोतवाली पुलिस की टीम दबिश दे रही है। ऐसे अवैध कारोबारियों पर गैंगस्टर के साथ संपत्ति कुर्क की भी कार्रवाई होगी। सभी की संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed