फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झाड़ियों में आग लगने पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी

झाड़ियों में आग लगने पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी

Tue, 11 Jun 2019 08:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में आग लगने पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी
झाड़ियों में आग लगने पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी
विज्ञापन

झांसी। डबरा व कोटरा स्टेशनों के बीच पटरियों के पास झाड़ियों में मंगलवार की सुबह आग लग गई। सुरक्षा के लिहाज से शताब्दी एक्सप्रेस को घटनास्थल से पहले रोक दिया गया। साथ ही अप और डाउन ट्रैक की ओएचई लाइन को बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के आग बुझाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इससे शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही।
मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब डबरा व कोटरा स्टेशनों के बीच पटरियों के पास झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें ऊपर की तरफ उठने लगीं। इसका पता लगने पर रेल प्रशासन सजग हो गया। उस वक्त नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस डबरा से कोटरा स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। दोनों स्टेशनों के बीच का रास्ता पांच मिनट का है। ट्रेन को पहले ही 10.36 बजे रोक दिया गया। साथ ही रेल प्रशासन ने अप और डाउन की ओएचई लाइन को भी बंद करवा दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर बुझाया। आग बुझने पर ट्रेन को 11.29 बजे आगे चलाया गया। यह ट्रेन सवा घंटे की देरी से दोपहर 12.10 बजे झांसी आ सकी। इससे ट्रेन में सवार और झांसी स्टेशन पर इंतजार में खड़े मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गर्मी में भी देरी से चल रही हैं ट्रेनें
झांसी। गर्मी में भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। मंगलवार को 12617 मंगला एक्सप्रेस सात घंटे, 12144 सुलतानपुर एक्सप्रेस चार घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12137 पंजाब मेल छह घंटे, 22415 विशाखापटनम नई दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे व बांदा पैसेंजर दो घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed