{"_id":"5cfebee8bdec2207014a2999","slug":"15601988803-jhansi-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के हत्यारों को मिले फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के हत्यारों को मिले फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के हत्यारों को मिले फांसी
झांसी। अलीगढ़, हमीरपुर व जालौन में मासूम की नृशंस हत्या ने जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं महानगर में सोमवार को अलग अलग संस्थाओं ने धरना व प्रदर्र्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल जिला कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क कचहरी चौैराहा से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्र्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बेटियों के साथ जघन्य अपराधों को रोकने के लिए शासन को उचित कदम उठाने होंगे। उन्होंने इन मामलों में उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलानी चाहिए। एडवोकेट विवेक बायपेयी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, अफजाल हुसैन, रघुराज शर्मा, जनमोहन मिश्रा, भरत राय, सुलेमान मंसूरी, पंकज मिश्रा, सरोज राजपूत मौजूद रहे।
वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी रामायणी के नेतृत्व में ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर निशांत वर्मा, अरविंद, मुन्ना सेन, राकेश, नकुल कुशवाहा, अरुण कुमार, मनीराम रायकवार, प्रीतम, मनमोहन गुप्ता, मुकेश शर्मा, राजाराम रायकवार, मनमोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, नमो नमो मोर्र्चा भारत ने भी राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अलीगढ़ में हुई घटना के विरोध में आरोपियों पर फांसी की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि फांसी की सजा का आदेश पारित नहीं होेता है तो पांच दिन के भीतर मोर्चा अपनी समस्त कार्यकारिणी के साथ लखनऊ मेें धरना देंगे।
जबरन मकान मेें घुसे युवक
झांसी। कोतवाली स्थित रानी महल के पास कुछ लोग जबरन मकान में घुस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
सोमवार को तलैया मोहल्ला निवासी रामकुमारी अपनेे पुत्र के साथ घर पर थी, तभी कुछ युवक जबरन मकान में घुस आए। विरोध करने पर धमकाया भी गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुुंची, जहां युवकों ने बताया कि मकान में उनकी भी हिस्सेदारी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है॥ दो दिन का समय देकर दोनों पक्षों को कोतवाली में अपने - अपने कागजात लेकर बुलाया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
संपत्ति के लिए मां का उत्पीड़न
झांसी। कोतवाली स्थित भांडेरी गेट निवासी जानकी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पुत्र व बहू पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया गया कि उसका पुत्र गनेशी अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से उसे संपत्ति को लेकर परेशान करता था। जिसकेे चलते उसने पुत्र को जायदाद से बेदखल कर दिया था। अब दोनों उसे जान से मारने की फिराक में है। महिला ने एसएसपी से दोनों पर कार्रवाई की मांग की है।