{"_id":"5cfbd934bdec220742622eb7","slug":"156000900512-jhansi-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से झांसी तक तपे एपी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से झांसी तक तपे एपी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से झांसी तक तपे एपी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच
झांसी। नई दिल्ली से विशाखापटनम जाने वाली आंध्र प्रदेश एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 वातानुकूलित कोचों के एसी शनिवार को खराब हो गए। इन सभी कोचों में निजामुद्दीन से ही ट्रेन चलने के बाद कूलिंग नहीं हो रही थी। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मथुरा, आगरा व ग्वालियर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। झांसी में भी ट्रेन की चेन पुलिंग की गई। मेकेनिकल स्टाफ ने झांसी में काम किया, तब कहीं जाकर थोड़ी बहुत कूलिंग शुरू हो सकी। यहां ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही।
22416 आंध्र प्रदेश एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6.25 बजे चलती है। इस ट्रेन में सभी वातानुकूलित कोच लगते हैं। एक फर्स्ट एसी, पांच सेकेंड एसी व सात थर्ड एसी लगते हैं। शनिवार की सुबह नई दिल्ली से ट्रेन चलने के बाद ही चार सेकेंड और सभी थर्ड एसी कोचों में कूलिंग नहीं हो रही थी। फरीदाबाद निकलने के बाद भी जब कोच ठंडे नहीं हुए तो यात्रियों ने एसी मेकेनिक व टिकट चेकिंग स्टाफ को घेरना शुरू कर दिया। यात्री हंगामा करने लगे। यात्री बिना एसी के असहज हो रहे थे। खासकर वृद्ध यात्रियों का बुरा हाल था। कई यात्री गैलरी में खड़े होकर वक्त गुजारने लगे।
मथुरा आउटर पर सबसे पहले तीन बार चेन पुलिंग की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आगरा और ग्वालियर स्टेशन पर चेन पुलिंग की गई, लेकिन इन स्टेशनों पर भी मेकेनिकल स्टाफ एसी ठीक नहीं कर सका। ट्रेन के झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर रुकते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर लगते ही आरपीएफ, जीआरपी व टिकट चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मेकेनिकल स्टाफ ने मशक्कत कर कोचों की थोड़ी बहुत कूलिंग चालू कर दी। तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। यह ट्रेन झांसी पौन घंटे देरी से दोपहर 1.29 बजे आई और 2.07 पर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
पता चला है कि शुक्रवार को 22415 आंध्र प्रदेश एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी भी काम नहीं कर रहे थे। झांसी से जो टिकट चेकिंग स्टाफ इस ट्रेन को दिल्ली के लिए लेकर गया था, वह यात्रियों के गुस्से के कारण बड़ी मुश्किलों से दिल्ली तक पहुंच सका था।
दस दिन में आठ ट्रेनों के एसी खराब
पिछले दस दिन में आठ ट्रेनों के एसी खराब हो चुके हैं। इनमें लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस, समर स्पेशल, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर अमृतसर एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, तिरुपति संपर्क क्रांति के एसी खराब हो चुके हैं। इससे एसी कोचों में सफर करने वाले मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।