{"_id":"5cfbd930bdec22071212eae4","slug":"1560009001193645-jhansi-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की नई इबारत लिखने के लिए बैठे 3645 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य की नई इबारत लिखने के लिए बैठे 3645 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य की नई इबारत लिखने के लिए दी परीक्षा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को भविष्य की नई इबारत लिखने के लिए 3645 छात्र-छात्राओं ने बीएलएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दी। अलग-अलग पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, लगभग नौ फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। अधिकांश बच्चों के चेहरे खिले दिखे। उनका मानना था कि ज्यादा कठिन पेपर नहीं था।
बीयू में सत्र 2019-20 के नवीन सत्र के लिए परीक्षा भवन में दो कोर्सों की प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। सुबह दस से 12 बजे तक हुई बीएलएड की परीक्षा के लिए 3562 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 3174 उपस्थित रहे। जबकि, 415 विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। वहीं, दोपहर दो से शाम चार बजे तक चली बीएससी नर्सिंग के लिए 556 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 498 उपस्थित रहे। 58 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों के चेहरे पर प्रवेश पाने को लेकर उत्सुकता साफ दिखी। जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से बात कर सही उत्तरों का मिलान करने में लग गए। जिन विद्यार्थियों के प्रश्न सही हुए उनके चेहरे खिल गए और गलत उत्तर लिखने वाले निराश हो गए। हालांकि, दोनों ही कोर्सों में सीटों की तुलना में काफी अधिक आवेदन आने के कारण प्रवेश को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है।
आज इनकी परीक्षा
बीयू और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे व्यवसायिक कोर्सों में प्रवेश के लिए रविवार को भी प्रवेश परीक्षा होगी। सुबह नौ से 11 बजे तक की पाली में एमएड, एमएसडब्ल्यू, बीपीएड की परीक्षा विज्ञान भवन में और एलएलबी की आईटी में होगी। दोपहर एक से तीन बजे तक की पाली में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएएलएलबी, डीफार्मा, एमबीए, एमबीए आईबी, एमबीए एफएम, एमबीए टूरिज्म, एमसीए, बीटेक फूड टेक, बीटेक इंस्ट्रूमेंटेशन, बीटेक बायोमेडिकल, एमएफसी की परीक्षा नवीन परीक्षा भवन में होगी। वहीं, शाम चार से छह की पाली में एमएससी एग्रीकल्चर (समस्त शाखा), एमएससी लाइफ साइंस, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोमेडिकल, एमएससी इन्वॉयरमेंट, एमएससी फूड टेक, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी स्टैटिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी एलएलएम, एमएससी एमफार्मा की परीक्षा होगी।