{"_id":"5cf97bc3bdec2207514f4843","slug":"155985401417-jhansi-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर मिलने लगा ‘जनता भोजन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर मिलने लगा ‘जनता भोजन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफार्म पर मिलने लगा ‘जनता भोजन’
झांसी। रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉलों से गायब जनता भोजन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बिकना शुरू हो गया है। इससे गरीब यात्रियों में राहत है।
रेल प्रशासन ने गरीबों की जरूरतों को देखते हुए जनता खाना की व्यवस्था स्टेशन पर कर रखी है। जनता खाना की स्टेशन पर 15 रुपये की दर तय है। इसमें सात पूड़ी (175 ग्राम), सूखी आलू जीरा की सब्जी (150 ग्राम), अचार (15 ग्राम), एक हरी मिर्च परोसी जाती है। इसमेें कुल खाने का वजन 375 ग्राम होना तय है। अमर उजाला ने अपने तीन जून के अंक में प्रकाशित किया था कि रेल प्रशासन ने गरीबों की जरूरतों को देखते हुए जनता खाना की व्यवस्था स्टेशन पर कर रखी है। इसके बाद भी यात्रियों को महंगी थाली खरीदकर या फिर समोसे से पेट भरना पड़ रहा है। स्टेशन पर जनता खाना नहीं मिल रहा है। जबकि स्टेशन की कैंटीन व टी-स्टॉलों पर जनता खाना रखना जरूरी है। ऐसा न करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस खबर को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया। स्टेशन के सभी 14 स्टॉलों पर अब जनता भोजन मिलना शुरू हो गया है।