{"_id":"5cf42e3dbdec2207014a2025","slug":"15595064906-jhansi-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में छाई ईद की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में छाई ईद की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में ईद की खरीदारी शबाब पर
झांसी। अब ईद के चंद ही दिन बाकी रह गए हैं। इसलिए ईद की खरीदारी भी शबाब पर है। अभी तक लोग वेतन मिलने का इंतजार कर रहे थे। वेतन मिलने के बाद बाजार में खरीदारों की और भीड़ बढ़ गई है। देर रात तक दुकानों पर भीड़ दिख रही है।
ईद का चांद का दीदार होते ही पांच या छह मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की खरीदारी के लिए शहर भर के बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई अपने बजट के अनुसार ही ईद की खरीदारी कर रहा है। शहर के मानिक चौक, बड़ा बाजार, सदर बाजार के अलावा सीपरी बाजार में भी खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। जून का महीना होने के कारण गर्मी भी चरम पर है। बावजूद शहर के बाजारों में खरीदारी पर कोई भी असर नहीं हो रहा है। तपती गर्मी में महिलाएं रोजे रखकर पूरे जोश व उमंग के साथ खरीदारी करतीं नजर आ रही हैं। वहीं दुकानदारों ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले में दस से बीस फीसदी का इजाफा होने के बाद भी बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है।