फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नहीं थम रहा कच्ची शराब का कारोबार

नहीं थम रहा कच्ची शराब का कारोबार

Wed, 29 May 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहा कच्ची शराब का कारोबार
लोग मरें तो मरें, खुलेआम बिकती रही अवैध शराब
विज्ञापन

झांसी। बाराबंकी में कच्ची शराब पीने से 13 लोगों की मौत के बावजूद महानगर में कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिकती देखी गई। शराब बेचने वालों को पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी इस धंधे पर किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। रोज की तरह जगह-जगह शराब की खरीद फरोख्त होती रही।

मंगलवार को बाराबंकी में कच्ची अवैध शराब पीने 13 लोगों की मौत होने के बाद भी शहर में जगह- जगह धड़ल्ले से शराब बिकती रही। इनमें सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क, पंचवटी रेलवे क्रासिंग के पास, सूतीमिल के पास, नवीन गल्ला मंडी के पीछे, सूजे खां खिड़की बाहर, करगुवां जैन मंदिर के पीछे, हंसारी पटरियन में शराब बिकती रही। मानो बाराबंकी जैसी घटना झांसी में न हो जाए इस बात की किसी को चिंता ही नहीं थी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम ने बताया कि कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों को पकड़ने के लिए निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed