फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पहली शब-ए-कद्र पर गुलजार रहीं मस्जिदें

पहली शब-ए-कद्र पर गुलजार रहीं मस्जिदें

Mon, 27 May 2019 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
पहली शब-ए-कद्र पर गुलजार रहीं मस्जिदें

विज्ञापन
पहली शब-ए-कद्र पर गुलजार रहीं मस्जिदें
झांसी। माहे रमजान का आखिरी अशरा शुरू हो गया है। पहली शब-ए-कद्र पर लोगों ने मस्जिदों में इबादत की। इस दौरान लोगों ने जहन्नुम से आजादी की दुआ मांगी। मुकद्दस रमजान को इबादतों का महीना कहा जाता है। इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं।
रमजान के महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा अर्थात पहले रोजे से दसवें रोजे तक होता है। दूसरा अशरा ग्यारहवा रोजे से बीस रोजे तक व तीसरा व आखिरी अशरा इक्कीसवे रोजे से ईद का चांद दिखने तक होता है। रविवार को रमजान के बीस रोजे पूरे होने पर दो अशरे पूरे हो गए। तीसरा अशरा शुरू हो गया है। इस अशरे में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से जहन्नुम से अजादी की दुआ मांगते हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि आखरी अशरे को जहन्नुम से आजादी का अशरा कहा जाता है। इस अशरे में एक ऐसी रात होती है जो हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर होती है। इस रात को लैलतुलकद्र कहा जाता है। इस रात को पाने के लिए लोग पांच रातों (21, 23, 25, 27, 29 ) को इबादत करते हैं जिससे की इस रात की इबादत हो सके और अल्लाह तआला इबादत की बरकत से गुनाहों को माफ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अशरे में होता है एतकाफ
आखिरी अशरे में मुस्लिम पुरुष व महिलाएं एतकाफ करती है। पुरुष मस्जिद में व औरतें घरों में ही अकेला रहकर अल्लाहकी इबादत करती हैं। इस दौरान पुरुष व महिलाएं इबादत के अलावा कोई अन्य काम नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed