{"_id":"5ce9a143bdec22077a428c00","slug":"1558815093556-jhansi-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक के 56 शिक्षकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक के 56 शिक्षकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक के 56 शिक्षकों को नोटिस जारी
झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा के कुछ नेता भी शामिल हुए थे। इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए सपा की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। बैठक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 56 शिक्षकों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज के पास बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की बैठक हुई थी। इसमें कई शिक्षक ऐसे थे, जो निर्वाचन कार्य से जुड़े थे। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि ये बैठक भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की गई है। ये लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो हैं ही, साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन बताया था। सपा ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी से की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जांच के लिए तत्काल अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी शामिल किया गया था।
कमेटी ने होटल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए थे। अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बैठक में शामिल हुए 56 शिक्षकों की पहचान कर ली गई है। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।