{"_id":"5ce9a12cbdec22072d1b9c8b","slug":"155881507016-jhansi-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजला जाने निकले युवक का शव पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला जाने निकले युवक का शव पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजला जाने निकले युवक का शव पड़ा मिला
झांसी। थाना नवाबाद स्थित शिवाजी नगर निवासी कल्यान सिंह (24) का शव कुम्हार का कु आं के पास पड़ा मिला। वह भोजला जाने के लिए घर से निकला था। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता का पता चला सकेगा।
टहरौली के कमरया निवासी अजय प्रकाश का पुत्र कल्यान सिंह शिवाजी नगर में किराए से रहता था। शुक्रवार शाम वह किसी काम से बूढ़ा भोजला जाने के लिए निकला था। कुम्हार का कुआं के पास उसका शव पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पड़ताल करने के बाद पुलिस की सूचना पर
मौके पर पहुंचे परिजनों ने कल्यान की शिनाख्त की।
पुलिस का मानना है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। लेकिन हालात संदिग्ध लग रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि कल्यान को भोजला जाना था, ऐसे में वह कुम्हार का कुआं कैसे पहुंचा। यहां कौन से वाहन से जाने का इंतजार करते समय हादसे का शिकार हो गया। इन सवालों का जवाब अभी पुलिस के पास भी नहीं है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।