फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   155 congress worker arrest with ex minister

पूर्व केंद्रीय मंत्री घर में नजरबंद, 155 कांग्रेसी गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
155 congress worker arrest with ex minister
झांसी। गाय बचाओ - किसान बचाओ आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। इसके विरोध में उन्होंने घर पर ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ को पुलिस घर से कोतवाली ले गई। उधर, बड़ागांव में प्रदर्शन कर रहे 155 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

ललितपुर के ग्राम सौजना में पिछले दिनों हुई गोवंश की मौत के बाद से कांग्रेसी आंदोलनरत हैं। बीते रोज शनिवार को ललितपुर के ग्राम दैलवारा में गाय बचाओ - किसान बचाओ पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 64 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को बड़ागांव में यात्रा निकाली जानी थी। इसमें शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को उनके सिविल लाइन स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। उनके घर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इससे नाराज पूर्व मंत्री ने घर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। उन्हें घर में नजरबंद कर मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ को पुलिस घर से उठाकर कोतवाली ले आई। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, बड़ागांव के गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने धरना - प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के रवैये के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी रही। कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 के अंतर्गत 155 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया, जिनमें राजीव रिछारिया, रोहित चौधरी, योगेश दीक्षित, राहुल राय, पूर्व सांसद राजाराम पाल, राजेन्द्र रेजा, डॉ. सुनील तिवारी, बाजीराव खांडे, अमीर चंद आर्या, डॉ. विजय भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह पारीछा, मनीष दुबे, संतोष मुखिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा पूर्व मंत्री का मुहल्ला
झांसी। सिविल लाइंस चंदा होटल के पीछे स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का मुहल्ला छावनी में तब्दील रहा। उनके घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों चंदा होटल के पास, जिला सहकारी बैंक के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा उनके घर के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस कर्मी दिन भर तैनात रहे। पुलिस का जोर पूर्व मंत्री को उनके घर से बाहर न निकलने देने पर रहा।

गोशालाओं में गोवंश मर रहे हैं। सरकार उन्हें बचा नहीं पा रही है। अपनी कमियों के छुपाने के लिए कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। इसके अलावा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। - प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed