{"_id":"5c101ca1bdec22415b096db4","slug":"154455981719-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे, फूल-माला और वाहनों के काफिले के साथ हुई कोतवाल की विदाई, खूब हुए चर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे, फूल-माला और वाहनों के काफिले के साथ हुई कोतवाल की विदाई, खूब हुए चर्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालबेहट। डीजे की तेज धुनों, वाहनों के काफिलों और फूल मालाओं सजे प्रभारी निरीक्षक का विदाई जलूस ऐसे लग रहा था जैसे किसी मंत्री के जनपद आगमन का काफिला हो। नगर में पहली बार किसी प्रभारी निरीक्षक की इस तरह हुई विदाई समारोह की पूरे दिन चर्चा रही।
दो माह के कार्यकाल में कोतवाली क्षेत्र में किसी भी बड़ी उपलब्धि को हासिल न करने के बावजूद झांसी स्थानांतरित हुए प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह चौहान की विदाई के लिए आयोजकों ने नियम कानून की परवाह नहीं की, शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए निर्धारित ध्वनि पर अनुमति की संस्तुति करने वाले पुलिस अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर काफी तेज ध्वनि में डीजे का उपयोग किया।
प्रभारी निरीक्षक की विदाई को देखकर ऐसा नजर आ रहा था जैसे उन्होंने किसी बड़े खुलासे का पर्दाफाश किया हो। बताते चले कि ऐसा विदाई समारोह नगर के पीएनबी बैंक में हुई लाखों रुपये की डकैती का दो सप्ताह के अंदर पर्दाफाश करने वाले अधिकारियों तक को नहीं दी गई थी।