{"_id":"5b87009242c792766f1bbf70","slug":"153557415111-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घंटे पड़ा रहा तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घंटे पड़ा रहा तार
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा
नत्थीखेड़ा/तालबेहट। बुधवार को पुलिस चौकी के पास हाई टेंशन बिजली का तार गिर जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना देने के बाद भी आठ घंटे बाद भी तार को नहीं हटाया गया। जिससे लोगों में विभागीय कर्मचारियों के प्रति आक्रोश रहा।
नत्थीखेड़ा के मजरा बसेरा जाने वाले मार्ग पर सुबह दस बजे के लगभग एक हाइटेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया था। ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने विद्युत की आपूर्ति ठप करा दी थी। इसके बाद शाम छह बजे तक उस तार को सड़क से हटाया नहीं गया। विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता की वजह से ग्रामीणों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे ग्रामीणों में कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी है।