फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सम्पूर्ण समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस

Wed, 21 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस
डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें
विज्ञापन

तालबेहट।
मंगलवार को तहसील सभागार में डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस मौके पर डीएम ने शिकायती पत्रों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से तेजी के साथ निस्तारण करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। विकास, राजस्व और पुलिस विभाग के शिकायती पत्रों की भरमार रही।
समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सबसे पहले डीएम ने लंबित शिकायती पत्रों के निस्तारण की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से शिकायती पत्रों निस्तारण में तेजी के साथ-साथ गुणवत्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में गांव के लोगों के मध्य यदि शिकायत का निस्तारण किया जाए तो शिकायत करने वाले को बार-बार शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी जनता के शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कसबा तालबेहट निवासी लेखपाल राजेंद्र कुमार गुप्ता ने 24 एवं 25 फरवरी की रात में घर से हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करने, भुचेरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह सहित कई अनुदेशकों ने साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत काम करने वाले शिक्षा प्रेरकों के मानदेय के भुगतान दिलाने के संबंध में, नत्थीखेड़ा से आए आधा दर्जन मजदूरों ने वन विभाग में की गई मजदूरी के भुगतान के संबंध में शिकायती पत्र दिया। इस मौके पर विकास के सबसे अधिक 45, राजस्व के 43, पुलिस के 35, विद्युत के 20 तथा 86 अन्य विभागों से संबंधित थे। कुल 229 शिकायती पत्रों में 24 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक डा, ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, एसडीएम हरीओम शर्मा, सीओ एके सिंह, तहसीलदार राजेन्द्र बहादुर कई विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन


नहीं लगा विकलांग चिकित्सा शिविर
तालबेहट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में लगने वाला विकलांग चिकित्सा शिविर इस बार नहीं लगा। काफी समय बाद लगे इस शिविर में तहसील क्षेत्र के कई लोग प्रमाण पत्र बनवाने आए थे, परंतु शिविर न लगने से उन्हें मायूस होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed