{"_id":"5aac18794f1c1b8e778b5f98","slug":"15212281425-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केन्द्र
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी और मैटरनिटी विंग में पानी की बर्बादी
जगह जगह हो रहे जल रिसाव से फैल रहे मच्छर और गंदगी
तालबेहट। एक ओर भीषण गर्मी में नगर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है वहीं दूसरी तरफ सीएचसी और मैटरनिटी विंग में हर समय पानी की बर्बादी हो रही है। इसके चलते परिसर में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इन रिसावों को ठीक कराने के लिए लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया, परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
नगर एवं क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सीएचसी का निर्माण कराया गया। सीएचसी के मुख्य द्वार के समीप काफी समय से जल रिसाव हो रहा है। इससे चौबीस घंटे वहां पानी भरा रहता है। जल रिसाव को ठीक कराने के लिए निरीक्षण पर आए अधिकांश अधिकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक से कहा, परंतु वह आज तक इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठा सके।
कुछ समय पहले प्रसूताओं की सुविधाओं के लिए शुरू हुए मैटरनिटी विंग में ऊपरी मंजिल पर पानी की आपूर्ति करने वाले पाइपों से जल रिसाव होता है। इससे हर समय दीवारों में पानी गिरता रहता है, जिससे दीवारें काली पड़ने लगी हैं। पीछे की ओर जल रिसाव होने के कारण निरीक्षण पर आने वाले अधिकारियों का ध्यान इस ओर आसानी से नहीं पहुंच पाता है। इन रिसावों से परिसर में गंदगी फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। यहां आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।