फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मप्र के बढ़े दामों से गेहूं की आवक हुई कम

मप्र के बढ़े दामों से गेहूं की आवक हुई कम

Sun, 19 May 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मप्र के बढ़े दामों से गेहूं की आवक हुई कम
मध्य प्रदेश में दाम बढ़ने से कम हुई गेहूं की आवक
विज्ञापन


झांसी। मध्य प्रदेश के बाजारों में गेहूं के दाम बढ़ने से जिले के क्रय केंद्रों पर आवक लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष खरीद चुनौती बनती जा रही है।
जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी, जो 15 जून तक की जानी है। शासन की ओर से 2.98 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष 52 फीसदी खरीद करते हुए 1.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जिले में 97 केंद्रों पर गेहूं खरीदा जा रहा है। शुरुआती तेजी के बाद अब खरीद के आंकड़े की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। खासतौर पर मध्य प्रदेश से सटे इलाकों के केंद्रों पर सन्नाटा हावी होने लगा है। इसकी वजह मध्य प्रदेश के बाजारों में गेहूं के दाम बढ़ना बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है यहां के तमाम किसान अपनी उपज मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं। वहां उन्हें उन्नीस सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। जबकि, यहां 1840 प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। साथ ही हाथों हाथ कीमत भी अदा कर दी जा रही है। जबकि, क्रय केंद्रों पर बेचे जाने वाले गेहूं का 72 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था है। यह राशि किसान के खाते में भेजी जाती है, लेकिन इसमें भी अक्सर देरी हो जाती है।
विज्ञापन

पीसीएफ के जिला प्रबंधक वीके सिंह ने बताया कुछ केंद्रों पर गेहूं की आवक में कमी आई है। हालांकि, खरीद का लक्ष्य पूरा करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरौठा, गुरसराय में खोला जाए केंद्र
झांसी। चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए पीसीएफ मंडी स्थल दिगारा में क्रय केंद्र खोलने जा रहा है। जिले में एक केंद्र ही खोले जाने की योजना है। इस पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने असंतोष जताते हुए गरौठा और गुरसराय में केंद्र खोले जाने की मांग की है। उन्होंने ये मांग प्रमुख सचिव सहकारिता के समक्ष रखी है। साथ ही उन्होंने खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दो हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed