फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वच्छता में तीसरा स्थान दिलाने में रही महिलाओं की भूमिका

स्वच्छ सर्वेक्षण में झांसी को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाने में रही महिलाओं की भूमिका, हुईं सम्मानित

Tue, 12 Feb 2019 02:46 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 12 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में तीसरा स्थान दिलाने में रही महिलाओं की भूमिका
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय की 50 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2018 में झांसी को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अहम भूमिका होने पर 700 से अधिक महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया रहे। अध्यक्षता सपोर्ट फॉर इंपलीमेंटेशन एंड रिसर्च लखनऊ के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने की। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड बांटा गया। बताया गया कि नगर निगम में 350 से अधिक समूह गठित हैं। इसमें से 130 को फंड दिया जा चुका है। डिग्री कॉलेज की 12 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डूडा के परियोजना अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, शहर मिशन प्रबंधक आदित्य कुमार सैनी, प्राचार्य डॉ. बीबी त्रिपाठी, शिवप्रताप तिवारी, पार्षद क्रांति छत्रपाल, भूपेंद्र खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभागार में लगी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, रामबाबू यादव, जुगल शिवहरे, सौरभ मिश्रा ने माल्यार्पण किया और दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदीप सरावगी, सुबोध गुबरेले, संजीव तिवारी, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी, शशांक गुरनानी, डॉ. कुबेर मिश्रा, आरसी शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। नरोत्तम स्वामी, गिरीश सक्सेना, डॉ. धन्नू लाल गौतम, बांके बिहारी श्रीवास्तव, रामेश्वर, रामसेवक अड़जरिया, नरेश सोनी, डॉ. अनिल कंचन, ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed