{"_id":"5b4230cc4f1c1b0a278b5331","slug":"151531064524-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र शिक्षा अभियान-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र शिक्षा अभियान-City
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंधे व बहरे बच्चे सीखेंगे ककहरा
- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और बालिका शिक्षा योजना अब समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित होंगी। दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए आवासीय एक्सीलेरेटिड लर्निंग कैंप का भी संचालन होगा। इसके लिए शासन ने 17 लाख रुपये मंजूर किए है। इस पैसे से अंधे व बहरे बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के लिए कई योजनायें संचालित कर रहा है। इनमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान, यूनीफार्म वितरण, कक्षाओं व शौचालयों का निर्माण, खेल कूद सामग्री की खरीद तथा बालिका शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता और विशेष प्रशिक्षण सहित कई योजनायें है। जो उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित हैं और इनके लिए अलग - अलग धनराशि आवंटित होती है।
इसी प्रकार से माध्यमिक कालेजों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवनों, कक्षाओं का निर्माण, फर्नीचर खरीद सहित कई अन्य कार्य होते है। लेकिन, अब यह सभी योजनाएं नये नाम समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलेंगी। इसी के अंतर्गत समेकित शिक्षा में दृष्टि व श्रवण बाधित (अंधे-बहरे) बच्चों को पढ़ाया जाएगा। यह कैंप लाल स्कूल नई बस्ती में संचालित होगा। इसके संचालन क ो 17 लाख रुपये मंजूर किए है। यह कैंप साल में आठ महीने चलेगा। कैंप में 60 बच्चों को शामिल किया जाएगा। बीएसए हरिवंश कुमार के मुताबिक समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो भी प्रावधान होंगे, उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।