{"_id":"5989cf964f1c1b73258b461c","slug":"151502203798-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: शिक्षिका के साथ 48 हजार की टप्पेबाजी -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: शिक्षिका के साथ 48 हजार की टप्पेबाजी -City
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलर्ट - एटीएम बूथ पर जाएं तो अगल-बगल निगाह रखें। रूपये निकालने के दौरान किसी को बूथ के भीतर नहीं आने दें।
श्रेणी - अपराध
--------------
पलक झपकते बदल लिया एटीएम कार्ड, उड़ाए 48 हजार
- बदमाशों ने शिक्षिका के साथ की टप्पेबाजी
- बाद में देवास में मिला शिक्षिका का एटीएम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की शाम कस्बे के शिव दुर्गा नगर निवासी एक शिक्षिका के साथ बदमाशों ने कोतवाली के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर 48000 रुपये की टप्पेबाजी कर डाली। टप्पेबाजी के बाद शिक्षिका का एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश के देवास में मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शिव दुर्गा नगर निवासी अतुल कुमार चतुर्वेदी की पत्नी वीनू चतुर्वेदी करारी स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। वह रविवार की शाम पांच बजे थाना कोतवाली इलाके के पंचकुइयां रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंची। बूथ में उनके आगे व्यक्ति लाइन में लगा था और बाद में एक व्यक्ति और बूथ में आ गया। शिक्षिका ने बूथ से पांच हजार रुपये निकाले। इस दौरान बूथ में मौजूद दो व्यक्तियों में से किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन
शिक्षिका को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसका अनुमान है कि उनसे रुपये निकालने के बाद कार्ड पर्स में रखा और इसी बीच चुपके से टप्पेबाजों ने उसे वहां से निकाल लिया होगा। उसकी जगह दूसरा एटीएम डाल दिया होगा। बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया था। रात में ग्यारह बजे फोन ऑन कर मेसेज चेक किए, तो पता चला कि उसके खाते से तीन बार में अड़तालीस हजार रुपये की निकासी हुई है। इसमें से 28 हजार रुपये की सीपरी बाजार में एक दुकान से ज्वैलरी खरीदी गई। इससे वह सन्न रह गईं। अगले दिन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि शिक्षिका के पास मौजूद एटीएम कार्ड सुल्तानपुर के किसी व्यक्ति का है। जबकि, मंगलवार को शिक्षिका का कार्ड मध्य प्रदेश के देवास में फौजी सुनील कुमार के पास मिला। फौजी का कार्ड बदलकर बदमाशों ने 76 हजार रुपये का चूना लगाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन