{"_id":"595cff3c4f1c1b031b8b4890","slug":"151499266876-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर अवैध कब्जा चिहिन्त-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर अवैध कब्जा चिहिन्त-Lalitpur
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-------
तीन दिन में खाली करवाएं सरकारी जमीन और संपत्ति
जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, 160 हेक्टेयर भूमि पर हैं अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर ग्रामसभा की जमीन, सरकारी जमीन और संपत्तियों को कब्जामुक्त करवाएं। भूमाफिया के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें।
गांधी सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी तहसील में ग्राम सभाओं की 160.062 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है। 1,491 कब्जेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें से सिर्फ सात के खिलाफ एफआईआर हुई और 98.490 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त हुई। आयुर्वेदिक कालेज की जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में एफआईआर होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी कराएं। वन विभाग की 47.551 हेक्टेयर जमीन पर 13 लोगों ने कब्जा किया है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई करें, अन्यथा माना जाएगा कि विभागीय अफसर जमीन कारोबारियों के साथ मिले हुए हैं। कृषि विभाग की 11.231 हेक्टेयर जमीन पर 12 अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। 17 भूमाफिया चिह्नित किए गए हैं, लेकिन 12 के खिलाफ आपराधिक धाराओं में कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग को भी वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, सीएमओ डा. विनोद यादव, अधिशासी अभियंता बेतवा संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।