फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लक्ष्मी गेट की सड़क होगी स्मार्ट-Dehat

लक्ष्मी गेट की सड़क होगी स्मार्ट-Dehat

Sat, 01 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी गेट की सड़क होगी स्मार्ट-Dehat
स्मार्ट सिटी के लिए अब स्मार्ट रोड भी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रिसाला चुंगी से लेकर बकरा मंडी तक पहली बार स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। ऐसा इसलिए कि झांसी को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कर लिया गया है। शनिवार को महापौर किरन वर्मा और विधायक रवि शर्मा ने शिलान्यास किया। इसके बाद सड़क बनाने का काम शुरू हो गया।
यह पहली सड़क होगी, जो स्मार्ट सिटी मानक के मुताबिक बनाई जाएगी। डिवाइडर बनेगा। इसके लिए पहले से बनीं ऊपर की पुलियों को तोड़ा जाएगा। तब कचरा पुलियों में नहीं फंसेगा और नाले भी चोक नहीं होंगे। तीन महीने के भीतर सड़क का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर चार करोड़ चार लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क के दोनों ओर साइड चैनल बनाए जाएंगे ताकि कभी केबल बिछाने के लिए सड़क को खोदने की जरूरत न पड़े। इसी तरह यूटीलिटी चैनल बनाए जाएंगे ताकि पानी की निकासी होती रही और सड़क खराब न हो। इसी तरह डिवाइडर भी बन2ाया जाएगा। इसके दोनों ओर नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। शिलान्यास के मौके पर पार्षद राघवेंद्र कुशवाहा, मोतीलाल, आनंद साहू, जमना कुशवाहा, प्रेम साहू, मुख्य अभियंता आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, जेई एमके जैन, चंद्रशेखर अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हटेगा अतिक्रमण
सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों ओर पसरा अतिक्रमण जल्द हटाया जाएगा। महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने के बाद यह पहली सड़क होगी, जो स्मार्ट सिटी के मानकों को पूरा करेगी। सड़क पर बनने वाले डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए तरह से बनेंगी पुलिया
तय हुआ है कि कैलाश रेजीडेंसी के पास मनगढ़ा नाला की पुलिया और छनियापुरा नाला पर सीताराम की पुलिया तोड़ी जाएंगी। अब नए सिरे से पुलिया बनाई जाएंगी ताकि न तो जलभराव हो और नाले भी साफ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed