फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चौथे चरण में 717 छात्रों को हुए कॉलेज आवंटित-Dehat

चौथे चरण में 717 छात्रों को हुए कॉलेज आवंटित-Dehat

Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण में 717 छात्रों को हुए कॉलेज आवंटित-Dehat
चौथे चरण में 717 छात्रों को मिले कॉलेज
विज्ञापन

टैग: बीएड काउंसलिंग
- बृहस्पतिवार को बीयू में सिर्फ 44 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चौथे चरण में काउंसलिंग कराकर च्वाइस लॉक कराने वाले 717 छात्र-छात्राओं को कॉलेजों का आवंटन हो गया है। वहीं, 17 छात्रों को मेरिट के हिसाब से कॉलेज नहीं मिल पाए हैं। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सिर्फ 44 फीसदी विद्यार्थियों ने ही काउंसलिंग कराई।

14 से 17 जून तक चौथे चरण के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग हुई थी, इसमें 1,14,001 से 1,90,000 रैंक तक के विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन्हें 20 जून को कॉलेज मिलने थे, मगर तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका। 21 जून को काउंसलिंग आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने आवंटन किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में काउंसलिंग कराने वाले 717 विद्यार्थियों को कॉलेज का आवंटन हो गया है, वहीं 17 को मेरिट के हिसाब से कॉलेज नहीं मिल सके हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को 2,50,001 से 2,70,000 रैंक तक के विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। बीयू में काउंसलिंग को 632 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 284 ने टोकन खरीदे। 262 ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और 261 ने फीस जमा की। काउंसलिंग समन्वयक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को काउंसलिंग कराने वाले शुक्रवार तक कॉलेज की च्वाइस भर सकते हैं। इनको 24 जून को कॉलेज आवंटन होगा। वहीं, शुक्रवार को 2,70,001 से 2,90,000 रैंक तक के विद्यार्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed